Ankit Raj

Add To collaction

हाँ यही बिहार है 22-Mar-2022

हाँ यही बिहार है


महावीर के जन्मभूमि 
बुद्ध को मिला ज्ञान यहाँ
चाणक्या की नीतियाँ
चंद्रगुप्त के साहस यहाँ
हाँ यही बिहार है । 

अखंड भारत की सपना
चाणक्या किये सकार यहाँ
माँ सीता की पावन भूमि
माँ गंगा की श्रृंगार यहाँ
हाँ यही बिहार है । 

दुनिया का प्रथम गणतंत्र
अशोक जैसा सम्राट यहाँ
आर्यभट ने शून्य दिए है
सुश्रुत आयुर्वेदाचार्य यहाँ
हाँ यही बिहार है । 

बाल्मीकी का रामायण
कर्ण का अंग देश यहाँ
नालंदा और विक्रमशिला से
दुनियाँ को शिक्षा मिला यहाँ
हाँ यही बिहार है । 

गुरुगोविंद ने जन्म लिए
कितना पावन धरती यहाँ
दिनकर की कविताएँ
रेणु जैसे साहित्यकार यहाँ
हाँ यही बिहार है । 

कुँवर सिंह जैसे देश प्रेमी
गांधी किये हूँकार यहाँ
खुदीराम जैसे बालक है
JP का आंदोलन यहाँ
हाँ यही बिहार है । 

बिस्मिल्ला के शहनाई
शारदा, उदित के गीत यहाँ
राजेंद्र जैसे सज्जन है
गंगा, कोसी, सोन नदी यहाँ
हाँ यही बिहार है ।

दशरथ के प्रेम गाथा
पीपल की छाँव यहाँ
बहता ज्ञानधारा है
आनन्द जैसा गणितज्ञ यहाँ
हाँ यही बिहार है । 

                   ✍अंकित राज

   7
8 Comments

Nigam Kumar

08-May-2022 06:42 AM

शानदार वर्णन

Reply

Bittu Raj

07-May-2022 03:34 PM

बहुत अच्छा

Reply

Swati chourasia

22-Mar-2022 03:29 PM

वाह बहुत ही शानदार 👌👌

Reply

Ankit Raj

22-Mar-2022 05:35 PM

शुक्रिया

Reply